बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर नेपाल सीमा सील

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । बिहार में 18दिसंवर को नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन धनुषा ने भारत से सटेजटही, भररिया, दुहवी तथा महिनाथपुर सीमा को 72घंटे तक सील करने का निर्देश जारी किया है। इस अवधि में सभी प्रकार के वाहन तथा पैदल यात्रियों को भारत जाने पर पूर्णत:प्रतिबंध रहेगा। नेपाल के सशस्त्र सीमा बल के जवान गश्त लगा रही है सीमा पर कड़ी चौकसी बरतरही है।

