Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने वाले टीम को मिलेगा18 कैरेट की सोने की चमचमाती ट्रॉफी और 347 करोड़ रुपये

 

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताबी मुकाबला जारी है, जो जीतेगा उसे  चमचमाती ट्राफी और करोड़ों रुपये का इनाम मिलेगा . अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप जीतने का मौका है. इससे पहले अर्जेंटीना ने पहली बार 1978 में और फिर साल 1986 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वहीं दूसरी ओर फ्रांस टीम एक बार फिर खिताब जीतने की कोशिश में जुटी हुई है.

यह भी पढें   ‘घरपझोङ जलवायु सम्मेलन’के लिए प्रधानमंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं

फाइनल टीम पर होगी पैसों की बारिश
फ्रांस अपना खिताब बचाने का प्रयास कर रहा है. फीफा वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम पर फाइनल मैच के बाद इनामों की जमकर बारिश होगी. इतना ही नहीं फाइनल में हारने वाली टीम पर भी पैसों की बरसात होने वाली है. फीफा वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम को 18 कैरेट की सोने की चमचमाती ट्रॉफी के अलावा 42 मिलियन डॉलर यानी करीब 347 करोड़ रुपये मिलेंगे. विजेता टीम को मिलने वाली फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दुनिया की सबसे महंगी स्पोर्ट्स ट्रॉफी है.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह तथा नेपाल में अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत मेगन बोल्डिन बीच मुलाकात

रनअप टीम को मिलेगा 248 करोड़ रुपये
फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी की कीमत 144 करोड़ है और इसका वजन लगभग 6 किलोग्राम है. इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में हारने वाली टीम पर भी करोड़ों रुपये की बारिश होगी. रनअप टीम को 30 मिलियन डॉलर यानी की 248 करोड़ रुपये मिलेंगे. इस बार पूरे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 440 मिलियन डॉलर यानी करीब 3640 करोड़ रुपये की इनामी राशि बांटी जाएगी. फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान की टीम करीब 223 करोड़ रुपये, चौथे स्थान की टीम करीब 206 करोड़ रुपये, 5वें से 8वें स्थान तक टीम लगभग 140 करोड़ रुपये मिलेगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com