Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड ने निर्णय करने में देर किया, अब वह प्रधानमन्त्री होने की संभावना कम हैः ओली

 
केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ दिसम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि अब नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ प्रधानमन्त्री होने की संभावना खत्तम हो गया है । नेकपा एमाले प्युठान–काठमांडू सम्पर्क मंच की ओर से शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा है कि प्रधानमन्त्री पद के लिए प्रचण्ड की ओर से जो निर्णय होना चाहिए था, वह समय में नहीं हो पाया है, इसीलिए उनका प्रधानमन्त्री होना अब मुश्कील है ।
स्मरणीय है, नेकपा एमाले की ओर से कुछ दिनों से प्रस्ताव किया जा रहा है कि अगर वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन छोड़ने के लिए प्रचण्ड तैयार हैं तो प्रधानमन्त्री पद के लिए सहयोग करने के लिए एमाले भी तैयार है । यही संदेश के साथ एमाले अध्यक्ष ओली ने पार्टी के कई नेताओं को प्रचण्ड के पास भेजा था । लेकिन पाँच साल पहले हुई ओली–प्रचण्ड सहमति में ओली इमानदार ना होने के कारण प्रचण्ड ओली की ओर से लाया गया नयां प्रस्ताव के प्रति विश्वस्त नहीं हो रहे हैं । प्रचण्ड ने बारबार कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता वर्तमान गठबंधन ही है और गठबंधन की ओर से ही वह प्रधानमन्त्री बनाना चाहते हैं ।
इसी तथ्य की ओर संकेत करते हुए अध्यक्ष ओली ने आज शनिबार कहा– ‘पुष्पकमल दाहाल जी प्रधानमन्त्री पद के लिए इच्छुक दिखाई दे रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्होंने निर्णय करने में देर किया है । अब तो समय समाप्त होने जा रहा है ।’ सरकार गठन के लिउ राष्ट्रपति द्वारा दिया गया समय कल आइतबार शाम खत्तम होने जा रहा है । उससे पहले ही राजनीतिक दलों को इसके संबंध में निर्णय करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *