Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह का जनकपुरधाम आगमन

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र बिक्रम शाह तथा पूर्व रानी कोमल राज्य लक्ष्मी शाह शनिवार को जनकपुरधाम पहुंचे। शुक्रवार को ही गंगा आरती में शामिल हुए। शनिवार को पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र बिक्रम शाह तथा पूर्व रानी कोमल राज्य लक्ष्मी शाह जानकी मंदिर पूजा के लिए पहुंचे। जानकी मंदिर के महंथ राम तपेश्वर दास बैष्णव ने जानकी मंदिर के तस्वीर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उसके बाद दोनो ने पूजा पाठ कीं। पूर्व राजा के जानकी मंदिर आगमन कीखबर सुनते ही उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजा केसमर्थको ने हाम्रो राजा, हाम्रो देश प्राण भन्दा प्यारो छ के नारेबाजी भी की। पूर्व राजा के आगमन पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे।

यह भी पढें   भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा 'हिंदी दिवस समारोह 2026' का आयोजन: 'हिंदी पखवाड़ा' का हुआ शुभारंभ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com