Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कौन होंगे भावी प्रधानमंत्री ? निर्णय आज

 


काठमांडू, पुस १०–सत्तारुढ गठबन्धन में अब तीन शीर्ष नेता बारी –बारी प्रधानमन्त्री बनेंगे इसके लिए सहमति तो हो गई है लेकिन पहले चरण में कौन बनेंगे इसकी सहमति नहीं हुई है । पहले देउवा या पहले प्रचंड । नेताओं के अनुसार रविवार की सुबह १० बजे जब बैठक होगी तभी समग्र शक्ति बँटबारे में सहमति हो जाएगी उसके तुरंत बाद हम राष्ट्रपति ने जो समय सीमा दी है उसी अनुरुप नई सरकार गठन के लिए दाबा भी करेंगे ।
संविधान के धारा ७६(२) के अनुसार दो या दो से अधिक दल यदि मिलकर सरकार गठन के लिए दावी पेश करते हैं तो उसके लिए राष्ट्रपति ने सात दिन का समय दिया था जो कि रविवार ७ बजे खत्म हो जाएगी ।
शनिवार को हुई बैठक हुई जिसमें सूत्रों के अनुसार नताओं का कहना है कि गठबन्धन से ही सरकार बनाने के लिए तीनों दल सहमत हैं ।
प्रधानमन्त्री में २÷२÷१ वर्ष की समय सीमा रखी गई है । कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा और माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड २÷२ वर्ष सरकार का नेतृत्व करेंगे उसके बाद प्रतिनिधि सभा के कार्यकाल के बांकी एक वर्ष एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल प्रधानमन्त्री होंगे । लेकिन पहले चरण में प्रधानमंत्री पद के लिए देउवा और प्रचण्ड के बीच अभी भी सहमति नहीं हुई है । दोनों ही पहले चरण में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं । सूत्रों का कहना कि दोनों ही अपनी अपनी पार्टी में चर्चा करेंगे जैसे ही सहमति होगी कल दाबी पेश करेंगे ।

यह भी पढें   डॉ. संगीता मिश्र प्रधानमंत्री कार्यालय में, विपद् के बाद संभावित महामारी नियंत्रण की जिम्मेदारी

प्रचंड की एक ही जिद है कि वो पहलेप्रधामंत्री बने ।वो कहते हैं कि हमारा गठबंधन चुनाव के बाद नहीं हुआ है, हम पुरानी गठबंधन को ही निरन्तरता दे रहे हैं । अभी मैं हूँ तो संगति होगी, और गठबन्धन की भावना भी कायम होगी । उन्होंने बार बार कहा है देउवा से कि अभी प्रधानमंत्री का पद उन्हें दे दें । देउवा ने उससे मना भी नहीं किया है लेकिन कांग्रेस के बांकी नेताओं का कहना है कि पहला नेतृत्व कांग्रेस को ही मिले । देउवा का कहना है कि पार्टी के लोगों की ईच्छा है कि देउवा ही प्रधानमंत्री बनें।
एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष नेपाल ने कहा है कि इस विवाद को बहुत बड़ा नहीं बनाए और आपस में सहमति कर लें । आज सुबह होनेवाली बैठक मे पहले प्रधानमन्त्री कौन बनें इस पर सहमति हो जाएगी । सहमति होते ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सभामुख और उपसभामुख के बंटबारे पर भी सहमति होगी । संचारकर्मी से बात करते हुए कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य ज्ञानेन्द्रबहादुर काकी ने भी कहा है कि आज सुबह सभी विषयों पर सहमति हो जाएगी । आप सभी धैर्य रखें । प्रधानमन्त्री कौन पहले हो ये तो गौण है अभी सबसे ज्यादा अहमियत तो इस बात की है कि देश को अभी जनता की आकांक्षा अनुसार कैसे आगे बढ़ाया जाए इसपर गौर करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात है । वैसे एक बात तो तय है कि गठबन्धन के ही नेतृत्व में सरकार बनेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com