हरिने ने पलामू को 54रन से हराया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत नेपाल सीमा के मधवापुर में आयोजित एम. पी.एल. छठा नॉकआउट लीग ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में हरिने पलामू को 54रन से हराया। हरिने ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हरिने 20ओभर में9विकेट के नुकसान पर 179रन बनाये। जवाब में पलामू ने 17ओभर में125रन बनाकर आल आउट हो गये। हरिने की ओर सेगोल्डी सिंह48, हिमांशु दत्ता 32, एजाज25तथा सरोज यादव ने 21रन बनाये।
इसी तरह पलामू की ओर से उज्जवल यादव29, निशांत15तथा निशांत 11रन बनाये।मैन ऑफ द मैचका खिताब सरोज यादव को मिला। खेल मेंअंपायरअशोक चंद्रा तथा अरूण मिश्रा थे। वहीं कमेंटेटर प्रभु मिश्रा,राकेश कुमार नायक, राज किशोर साह तथा नागेश्वर कुमार ने शायरी तथा चुटकुले अंदाज से दर्शकों को खूव भाया।
नरेश कुमार तथा सतीश कुमार ने बारीकी स्कॉरर का जिम्मेवारी का वहन किया।
जिला परिषद प्रतिनिधि बादल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि तथा भाजपा नेता सीताराम साह, पत्रकार मिश्री लाल मधुकर, एम. पी. एल. आयोजक सचिव राजेश कुमार साह ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच राजेश यादव कप प्रदान किया गया। इस मैच को देखने के लिए भारत तथा नेपाल से हजारों दर्शक मौजूद थे।

