निर्मली, जयनगर भाया सुरसंड से सीतामढ़ी तक रेल लाइन बिस्तार की मांग सांसद ने अशोक कुमार यादव द्वारा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
वहु प्रतीक्षित निर्मली, जयनगर भाया सुरसंड से सी तक ब्राड गेज रेल निर्माण की मांग मधुबनी के सांसद श्रीमान अशोक कुमार यादव ने किया है। संसद में उन्होंने सभापति महोदय का ध्यान आकर्षित करवाया। उन्होंने कहा कि 189किलो मीटर की दूरी तक रेल सेवा विस्तार होने से सुपौल, मधुबनी तथा सीतामढ़ी जिला निवासियों को काफी फायदा होगा। जनकपुरधाम जाने बाले यात्रियों को भी फायदा होगा। इससे सीधे सहरसा सहित सीमांचल की दूरी आगवन के लिए कम हो जाएगा। वही उत्तर पूर्वी भारत के रेल मार्ग के लिए समय तथा दूरी की बचत होगी। 2011/2012के रेल बजट में 30करोड़ आवंटित की गयी थी। इसका सर्वे भी पूरा हो चुका है। भूमि अधिग्रहण का काम भी आंशिक रूप से हुआ था। फिर स्थगित हो गया।

