Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयां सरकार को शेयर बजार ने किया स्वागत ! ५६ अंकों की बढ़ोत्तरी

 

काठमांडू, २६ दिसम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड प्रधानमन्त्री नियुक्त हो चुके हैं और नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल अर्थमन्त्री बनने जा रहे हैं । जिसके चलते शेयर बजार में ५६.८६ अंक की बढ़ोत्तरी हुई है, यह ३.०५ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है । जिस को कहा जाता है कि नयां सरकार को शेयर बजार ने स्वागत किया है ।
आज सोमबार बजार खुलते ही बढ़ना शुरु किया था । अंतिम में ५६.८६ से बढ़ोत्तरी होकर बजार १९२४.०७ अंक में बंद हो गया है । शेयर बजार में एमाले नेता तथा पूर्व अर्थमन्त्री विष्णु पौडेल को सकारात्मक रुप में लिया जाता है । क्योंकि आज तक शेयर बजार ने जितने भी उच्च वृद्धि हासिल की है, वह मन्त्री पौडेल अर्थमन्त्री रहते वक्त की है । बजार वृद्धि के साथ साथ आज करोबार रकम में भी वृद्धि हुई है ।
आज कूल २५० कम्पनियों का शेयर कारोबार में आया है । ५६ लाख ५३ हजार ५३ कित्ता शेयर खरीद–विक्री में २ अरब ९ करोड ७० लाख रुपयों का कारोबार हुआ है । आज के दिन एक दर्जन से अधिक कम्पनियां सर्किट लेभल में वृद्धि होकर कारोबार में आया है । जिसमें सबसे उच्च स्थान में गुर्खाज फाइनान्स है । भोल्यूम हिसाब से सबसे अधिक कारोरबार नेपाल टेलिकम का हुआ है । टेलिकम का २ लाख २५ हजार से अधिक कित्ता कारोबार में आया है । लेकिन इसका मूल्य में सबसे अधिक ५ प्रतिशत की गिरावट आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed