नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने किया सरकार में सहभागी ना होने का निर्णय

काठमांडू, २६ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री बनने के लिए नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को सहयोग करनेवाली नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने निर्णय किया है कि तत्काल पार्टी सरकार में शामील नहीं होगी । पार्टी प्रवक्ता दामोदर पण्डित ने कहा है कि वर्तमान सरकार को पार्टी की ओर से समर्थन रहेगा, लेकिन पार्टी सरकार में शामील नहीं होगी । पार्टी संसदीय दल की नेता रंजीता चौधरी ने भी कहा है कि तत्काल पार्टी सरकार में शामील नहीं होगी ।
प्राप्त सूचना अनुसार सुदूर पश्चिम प्रदेश में मुख्यमन्त्री और जेल में रहे रेशम चौधरी की रिहाई के बिना नागरिक उन्मुक्ति पार्टी सरकार में शामील नहीं होगी । यही बटमलाइन के साथ बार्गेनिङ हो रहा है । बताया जाता है कि जब मांग पूरा करने के संबंध में प्रतिबद्धता व्यक्त होगी तब ही सरकार में सहभागिता के लिए विचार की जाएगी ।
स्मरणीय है, सुदूर पश्चिम प्रदेश में नागरिक उन्मुक्ति पार्टी प्रदेश सरकार निर्माण के लिए निर्णायक है । यहां नागरिक उन्मुक्ति की ओर से जिस को (एमाले और कांग्रेस) समर्थन किया जाएगा, उसी के नेतृत्व में सरकार बनने की सम्भावना है ।

