मुझे सूचना दिए बिना ही प्रचण्ड प्रधानमन्त्री बन गएः नेपाल

काठमांडू, २८ दिसम्बर । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि उनको सूचना दिए बिना ही माओेवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड प्रधानमन्त्री बन गए हैं । मंगलबार पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने ही पार्टी के नेतागण के साथ उन्होंने यह शिकायत किया है । उनका कहना था कि एक ही गठबंधन में साथ साथ रहे नेता प्रचण्ड अंतिम समय में धोका देकर प्रधानमन्त्री बनने के लिए अकेले एमाले अध्यक्ष ओली निवास बालकोट पहुँच गए हैं ।
अध्यक्ष नेपाल ने कहा है कि प्रचण्ड प्रधानमन्त्री होने की सूचना उन्होंने संचार माध्यम से प्राप्त हुआ है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रचण्ड की इसतरह की व्यवहार से उनको दुःख हुआ है । उन्होंने यह भी कहा है कि नेकपा समाजवादी नेपाली कांग्रेस और माओवादी दोनों पार्टी से पीडित है ।

