Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की बेटी सीता साहू बनी पटना की मेयर, बधाईयाँ का सिलसिला जारी

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
सीता पटनानगर निगम से दुसरे वार मेयर निर्वाचित होने पर नेपाल के केन्द्रीय राज्य मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, मौलापुर के मेयर रिना कुमारी, हरिपुरबा के मेयर बिनोद कुमार साह, लोसपा के बरिष्ठ नेता संजय कुमार साह, जसपा के नगर बरीय उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार सहित कई गणमान्य लोगोने उनकी जीत पर बधाई दी है तथा उनके कार्यकाल में पटना और विकास हो ऐसी कामना भी की है। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने साह ने कहा कि हमें गर्व है नेपाल की बेटी सीता साहू पटना महानगर की दुसरी बार मेयर बनी है। अव पटना तथा जनकपुरधाम के बीच धार्मिक तथा पर्यटकीय रुप से साझा कार्यक्रम भी किया जाएगा। मौलापुर नगरपालिका के मेयर रीना कुमारी साह ने कहा है कि शिवरात्रि के अवसर पर होने वाली मधानी पूजा में आने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि पटना के मेयर सीता साहू का मायके नेपाल के सिरहा जिला के माड़र में है। उनके भाई अव जनकपुरधाम मेंही वस गये हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com