निराशा को अवसर के रुप में परिणत करेंगे – प्रकाशशरण महत
काठमांडू, २१ पुस –
नेपाली कांग्रेस ने टिप्पणी की है कि सात दलीय सत्ता गठबन्धन में पद प्राप्ति की प्रतिस्पर्धा चल रही है । पार्टी कार्यालय सानेपा में बुधबार के हुए पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाशशरण महत ने कहा कि गठबन्धन में बहुत बड़ा विरोधाभाष है । उन्होंने कहा कि ये गठबन्धन स्वाभाविक नहीं दिख रहा है । यहाँ पद के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है । ऐसा लगा रहा है जैसे ये गठबंधन बहुत दिनों तक नहीं चल पाएगी । सत्ता गठबन्धन में विचार और दृष्टिकोण में भी एकता नहीं है । नो नट अगेन का नारा लगाकर आए नये पार्टी पद प्राप्ति में चले गए हैं ।
आगे उन्होंने कहा कि –कांग्रेस विपक्षी में बैठने तक प्रतिपक्षी की भूमिका सशक्त रूप में निर्वाह करेगी । ‘संसद में हम जनजीविका, राष्ट्रीयता के साथ ही अन्य मुद्दा सशक्त ढंग से उठाऐंगे । २८ गते केन्द्रीय समिति बैठक के बाद पार्टी का विभाग गठन, भ्रातृ संस्था को पूर्णता देने के बारे में महत ने बताया है । पार्टी के संगठन निर्माण और एकता में हम लगेंगे । उन्होंने कहा कि – हम व्यक्ति केन्द्रित नहीं होकर विषय, नीति और लक्ष्य केन्द्रित होकर नेतृत्व का काम करेंगे । सत्ता को खो कर भी हम निराशा नहीं हैं हम इस निराशा को भी अवसर के रुप में परिणत करेंगे ।


