Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बसंत चौधरी काव्य श्रृंखला के तहत अमेरिका मे

 

basant chaudharyकाठमाणडू : १८, मार्च । चौधरी ग्रुप के प्रबंध निदेशक बसंत कुमार चौधरी ने रविवार को ग्वीनेट काउंटी आयोग  के अध्यक्ष से भेंट की है । ऊन्होने सीटी अफ पीचट्री कोरनोर माइक मेसन के महापौर के साथ भी मुलाकात की है । बैठक में कई मुद्दो पर बातचित हुई ।  विशेष रूप से बैठक मे पारस्परिक नेपाल और अमेरिका के द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, विकास सम्बन्धीत , शैक्षिक विकास, नेपाल में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और ऊर्जा क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में आपसी व्यापार के हित के मुद्दों पर चर्चा की गयी । चौधरी ने नेपाल सरकार और संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य सरकार ग्वीनेट काउंटी के बीच एक निरंतर व्यापार संबंधों की शुरुआत के रूप में  व्यापार और आर्थिक बैठक के महत्व पर प्रकाश डाला ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

स्मरणीय है कि श्री बसंत कुमार चौधरी अपनी विश्व काव्य यात्रा की श्रृंखला के तहत अभी संयुक्त राज्य अमेरिका पहुँचे हुयें हैं । काव्य के माध्यम से विश्व का सम्बन्ध नेपाल से जोडने मे उनकी यह यात्रा बहुत महत्वपुर्ण मानी जाती है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *