Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक हम प्रतिपक्ष में रहेंगे –रंजिता श्रेष्ठ

 

काठमांडू, २६ पुस–

नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को विश्वास मत देने को तैयार है लेकिन वो सरकार में सहभागी नहीं होंगी ।
मंगलवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि रेशम चौधरी सहित जो थारु बन्दी हैं जबतक उन्हें रिहा नहीं किया जाता है तबतक वो प्रतिपक्ष में ही बैठेंगी ।
उन्होंने कहा कि –आपकी सरकार को विश्वास का मत देते हैं क्योंकि हमने राष्ट्रपति के समक्ष हस्ताक्षर करके समर्थन जता दिया है, और अब झूठे साबित नहीं होना चाहते हैं । उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि बहुत से माननीय को लगेगा कि विश्वास मत देने के बाद भी हम क्यों प्रतिपक्ष में रहेंगे तो इसका उत्तर आपके पास है । उन्होंने आगे कहा कि जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक हम प्रतिपक्ष की ही कुर्सी में बैठेगे ।
प्रधानमन्त्री नियुक्ति के लिए प्रचण्ड को समर्थन करने के बाद हम निरन्तर मतदाताओं के सम्पर्क में हैं और उनकी इच्छा है कि हम सरकार में नहीं जाएं । मतदाताओं का कहना है कि जबतक सम्पर्ण कारागार में रह रहे थारुओं को बन्दी से रिहाई नहीं मिलती तबतक मन्त्रालय के आगे झूकना नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com