Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी मांग पूरी हो इसी शर्त पर सरकार का समर्थन कर रहे हैं–अनिता साह

 

काठमांडू २६ पुस –

जनमत पार्टी की सांसद अनिता देवी साह ने अपनी मांग और प्रतिबद्धता पूरा करने के शर्त में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल को विश्वास का मत दिया है । मंगलवार को प्रधानमन्त्री दाहाल द्वारा प्रतिनिधि सभा में प्रस्तुत किए गए विश्वास मत के प्रस्ताव पर हुए बहस में भाग लेते हुए सांसद साह ने कहा कि– हमारी मांग पूरी करने के शर्त पर ही हम सरकार का समर्थन कर रहे हैं ।
सांसद साह ने नागरिकता सम्बन्धी समस्या सदा के लिए समाधान करने का सरकार से आग्रह किया है । उन्होंने पार्टी की मांगों के बारे में सदन को जानकारी कराते हुए कहा कि –नागरिकता विधेयक और नागरिकता सम्बन्धी समस्या सदा के लिए समाधान हो । इसी तरह शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या और किसान के मुद्दें को भी सम्बोधन करने के लिए उन्होंने सरकार से आग्रह की है । अपने सम्बोधन में उन्होंने मांग की कि –रेशम चौधरी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com