सत्तालोलुपता के कारण या सत्ता में ही जाने के लिए विश्वास का मत नहीं दिया है – अब्दुल सतार
काठमांडू, ३० पुस –
नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य तथा मुस्लिम संघ के संस्थापक अध्यक्ष अब्दुल सतार ने बताया है कि कांग्रेस राष्ट्रपति और सभामुखपद के निर्वाचन में अपना दाबा करेगी । उन्होंने यह भी बाताया कि एमाले अध्यक्ष केपी ओली ने संसद में पहली बार दिए भाषण में कहा कि देश को एकबार फिर प्रतिगमन की ओर नहीं जाने दें । इसलिए कांग्रेस ने माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल को विश्वास का मत दिया ।
नेपाल प्रेस युनियन पाल्पा ने शनिवार तानसेन में रखे अन्तरक्रिया में बोलते हुए सतार ने कहा कि देश को प्रतिगमन की ओर न जाए इसलिए मात्र विश्वास का मत दिया था । हमने देखा कि बड़ी पार्टी बनने, और प्रमुख पद प्राप्त करना चाहती है एमाले इसलिए पुनः केपी ओली के मनोमानी को रोकने के लिए ही विश्वास का मत दिया है । उन्होंने यह भी बताया कि सत्तालोलुपता के कारण या सत्ता में ही जाने के लिए विश्वास का मत नहीं दिया है ।


