Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खजुरा में काव्य विमर्ष तथा रचना वाचन कार्यक्रम

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के खजुरा में काव्य विमर्ष तथा रचना वाचन कार्यक्रम पौष ३० गते शनिवार को ज्ञानोदय बहुमुखी पब्लिक क्याम्पस के सभागृह में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ हैं ।

खजुरा गावँपालिका ने भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति की संरक्षण और उत्थान के लिये खजुरा प्रज्ञा प्रतिष्ठान स्थापित किया है । खजुरा प्रज्ञा प्रतिष्ठान की साहित्य विभागद्वारा आयोजन किया गया काव्य विमर्ष तथा रचना वाचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । खजुरा गावँपालिका के बिशेष सहायोग में आयोजन किया गया वह कार्यक्रम की सञ्चालन प्राज्ञ सदस्य मणि अर्याल ने किया, खजुरा प्रज्ञा प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित काव्य विमर्ष तथा रचना वाचन कार्यक्रम उप–कुलपति डा. ईन्द्र बहादुर भण्डारी ’इन्द्रेणी’ के अध्यक्षता में सम्पन्न वह कार्यक्रम में खजुरा गावँपालिका के प्रमुख तथा खजुरा प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति डम्बर बिक तुफान ने अपनी बिचार रखते हुये कहा साहित्य ने इस समाज को हरा भरा बनाया है, खजुरा हब बनान के लिये खजुरा प्रज्ञा प्रतिष्ठान निर्माण किया है । और इस खजुरा में एक बहुत बडा सभाहाल लगभग बन रही है वह सभाहाल से भी खजुरा बाजार की पहिचान बढेगी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 27 अगस्त 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

वह कार्यक्रम में काव्य साहित्य के बारे में कार्यपत्र प्रस्तुत हरि प्रसाद सुवेदी और बासगढी बहुमुखी क्याम्पस बर्दिया के क्याम्पस प्रमुख ईश्वरी प्रासाद रिजाल ने काव्य (साहित्य) लेखन सम्बन्धी जानकारी कराया था ।

सो कार्यक्रम में खजुरा गावँपालिका के उप–प्रमुख तथा खजुरा प्रज्ञा प्रतिष्ठान के सह कुलपति मञ्जु मल्ल बिशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न वह कार्यक्रम में माघी के अवसर पर साहित्यकार प्रभात सुवेदी, गीता आर्याल ने थारु गीत प्रस्तुत कयिा था । इसी तरह वह कार्यक्रम में शिक्षाविद् तथा पूर्व उप– सचिव जीत बहादुर शाह, शिक्षाविद् किरण आचार्य, वरिष्ठ लेखक तथा साहित्यकार नरेन्द्र जंग पिटर, मणि अर्याल, अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हार, बिश्व हिन्दू महासंघ बाँके अध्यक्ष मधई सिंह सरदार, साहित्यकार तथा अधिवक्ता भीम बहादुर शाही, कृष्णा देवी पाण्डेय, खगेन्द्र गिरि कोपिला, शिक्षाविद् खडक बहादुर बोहरा, ज्ञानोदय बहुमुखी पब्लिक क्याम्पस खजुरा के क्याम्पस प्रमुख चरित्रा शाह, सरस्वती वली, चन्द्रावती अधिकारी, मान बहादुर भण्डारी, सोम नाथ लुइटेल, कृष्ण प्रसाद सुवेदी, यदुनन्दन शर्मा, प्रश्ना सुवेदी, बोधराज प्याकुरेल, कल्पना पौडेल ’जिज्ञासु’ लगायत लोगों ने मन्तव्य व्यक्त बरते हुये अपनी–अपनी रचनाएँ वाचन किये थे । इसी तरहवह कार्यक्रम में  प्रा.डा. जनार्दन आचार्य, मित्रलाल सापकोटा, रिचा लुइटेल, कवीन्द्र भट्टराई, बिक्रम बुढा क्षेत्री, ज्ञानोदय माध्यमिक बिद्यालय खजुरा के प्रधानाध्यापक ऋषिराम सापकोटा, पवन जायसवाल लगायत लोगों की सहभागिता रही थी वह कार्यक्रम ज्ञानोदय बहुमुखी पब्लिक क्याम्पस खजुरा के सभाहाल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   नेपाल-तिब्बत सीमा की भीषण बाढ़: चीन में तबाही की पूरी तस्वीर अब भी पर्दे के पीछे?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com