ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स संयुक्त अरब अमीरात ( GKC UAE) ने मनाया स्थापना दिवस
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस परिवार ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के स्थापना दिवस के शानदार दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं ग्लोबल अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद जी का जन्मदिवस *सेवा* के रूप में उत्साह एवं हर्षोल्लास से देश-विदेश- प्रदेश में मना रहा है । 1-Feb-23 की वैश्विक कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स , एक ऐसी संगठन जो सशक्त हो अपने तमाम ऊर्जा के साथ विश्व स्तर पे अच्छे और नेक कार्य हेतु संगठित हो शक्ति संचय कर समाज में उदित हो उठा उसका द्वितीय वर्ष पूरा किया है। इस महान वैश्विक संगठन का द्वितीय वर्ष पूरा होने पे ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स संयुक्त अरब अमीरात के ऊर्जावान व्यक्तित्वों ने बड़े धूम धाम से इसे दुबई में मनाया है।
इस अवसर पर इस संगठन के युएई अध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय सल्लाहकार अभियन्ताधिकारी इंजीनियर मितेश कुमार कर्ण , जो नेपाली नागरिक हैं , उन्होंने बताया कि यह संगठन वैश्विक स्तर पर तक़रीबन बीस देशों में तथा भारत के प्रायः अत्यधिक प्रदेशों में २ वर्ष के अपनी छोटी अबधी में उत्कर्ष गति से अग्रसर हो सफल कार्य कर रही है, जो कायस्थ समाज के लगायत गरीब तथा असहायों के हित में ज़्यादा प्रभावकारी रहा है। ये संगठन अभी तक में हज़ारों कार्यक्रम करवा चुकी है और लाखों में सदस्य तथा क्रियाशील कार्यकर्ता बनाने के लक्ष्य से अग्रसर है, जो समाज में कायस्थ समाज लगायत ग़रीबों को लक्ष्यअनुसार अपने सात सिद्धांतों को लेकर सामाजिक उत्थान हेतु प्रतिज्ञनिष्ठ है। ई. मितेश कर्ण ने कहा की यह संगठन नेपाल तथा भारत का कूटनैतिक सामीप्यता को भी मज़बूत करने में भी सफल है। स्मरण रहे की GKC ने पहला अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन डॉक्टर पूनम कर्ण, इंजिनीयर मितेश कर्ण लगायत नेपाल की कर्मठ टीम के अथक प्रयास से कायस्थों के दिग्गजों के उपस्थिति में करवाने में सफल रहे थे।

वहाँ उपस्थित प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री अंशुमन सक्सेना ने कहा की कायस्थ समाज एक एक ईंट के तरह सशक्त हैं पर सिमेंट की ज़रूरत है जिस से मज़बूत दीवार बन खड़ा हो सके और ईमारत बना सके अतः एकीकृत हो संगठित होने पे जोड़ दिया। उपस्थित व्यवस्थापक श्री अमित श्रीवास्तव, इंजीनियर सुरजीत शरण , सर्टिफ़ायड फ़ाइर प्रटेक्शन विशेषज्ञ इंजीनियर ज्ञानेश कुमार कर्ण सभी ने अगले कार्यक्रम तथा दिशानिर्देश पे अपना अपना विचार रखे। सबों ने वैश्विक नेतृत्व महानायक श्री डॉक्टर राजीव रंजन का जन्म तिथि पर शुभकामना करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया।







