Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिसे कहती थीं भाई, उस 22 साल के लड़के से भारती ने की सगाई

 
वे उन्हें हमेशा भैया कहकर बुलाया करती हैं, लेकिन ख़बरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ और ही रिश्ता बन चुका है। हम बात कर रहे हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन भारती सिंह और कॉमेडी सर्कस के राइटर हर्ष लिम्बचिया की। सुना है कि दोनों ने सगाई कर ली है और ज़ल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।6697_6 bharti
सूत्रों के अनुसार, भारती लगातार अपने और हर्ष के रिश्ते के बारे में इनकार करती आ रही हैं। वे हमेशा यही कहती हैं की उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है, जबकि कॉमेडी सर्कस से जुड़े सभी लोग उनके कथित रिश्ते के बारे में भलीभांति जानते हैं। दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को रिंग पहनाई है।
कुछ सूत्र इस बात की ओर भी संकेत करते हैं कि भारती अपनी और हर्ष की उम्र में बड़े अंतर के कारण कुछ शर्मिंदा हैं।गौरतलब है कि भारती 29 साल की हो चुकी हैं और हर्ष अभी 22 वर्ष के ही हैं।इतना ही नहीं, सुना तो यहां तक है कि भारती पिछले साल हर्ष को एक कार भी गिफ्ट कर चुकी हैं, जबकि वे दोनों ही इस बात को झूठ करार देते हैं।पूरे मामले में हर्ष की अपनी एक अलग ही कहानी है।
एक बार उन्होंने कहा था कि वे केवल भारती के लिए लिखते हैं और उनके साथ तालमेल बिठाने में काफी आसानी होती है। शायद इसके बाद से ही उनके बारे में इस तरह की अफवाह सामने आई है। भारती द्वारा उनके बीच भाई-बहन के रिश्ते के दावे पर हर्ष ज्यादा कुछ नहीं कहते। उनके अनुसार, वे दोनों अच्छे दोस्त हैं। सगाई की ख़बरों पर भारती का कहना है कि वे जब भी इस तरह का कोई निर्णय लेंगी, उन्हें पब्लिक के सामने स्वीकारने में बिल्कुल भी झिझक नहीं होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com