बीरपुर ने पुर्णिया को 58 रनों से हराया

हिमालिनी प्रतिनिधी जोगबनी अररिया । सीमावर्ती शहर जोगबनी हाई स्कूल में चल रहे इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरा क्वाटर फाइनल मैच पुर्णिया बनाम बीरपुर के बीच खेला गया । टॉस पुर्णिया जीता और फील्डिंग करने का निर्णय लिया । पहिले बैटिंग के लिए उतरी बीरपुर के टीम निर्धारित 20 ओभर में 139 रन बनाया । जबाब में उतरी पुर्णिया की टीम 81 रनों पर आल आउट हो गई । मैच के अतिथि जोगबनी वार्ड 8 का वार्ड प्रतिनिधि मोहम्मद रियाजुद्दीन के हाथों विजेता बीरपुर के खिलाड़ी मोहम्मद इमरोज जो 27 रन और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए को मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया ।
मैच में एम्पायर विजय श्रीवास्तव , राकेश साह व कॉमेंटेटर चांद नबाब , अमित झा तथा स्कोरर सुमित कुमार थे । मैच का सफल संचालन में टूर्नामेंट का अध्यक्ष अंजार अहमद सचिव सुफियान शेख व सह सचिव सद्दाम हुसैन व अन्य कमिटी के सदस्य सक्रिय दिखे ।

