Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तस्करी के कपड़ा सहित टेम्पू जब्त , इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का करवाई

 


हिमालिनी प्रतिनिधि मोरंग नेपाल । भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बिराटनगर रानी स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय के जवानों ने रेडीमेड कपड़ा लोड एक टेम्पू कब्जे में लेकर जब्त किया है । इलाका प्रहरी कार्यालय के इंस्पेक्टर महेंद्र दरनाल ने बताया कि टेम्पू को जतुवा नहर के समीप अवैध तस्करी के कपड़ा के साथ कब्जे में लिया है । टेम्पू चालक बुर्ज गांवपालिका वार्ड 3 निवासी 41 वर्षीय प्रेम गुरुंग को गिरफ्तार किया है । रानी इंस्पेक्टर ने बताया टेम्पू से एक लाख तैतीस हजार पांच सौ मूल्य बराबर के कुर्ता सलबार बरामद हुआ है । चार लाख रुपीए टेम्पू का कीमत आंका गया है । टेम्पू सहित जब्त कपड़ा का अनुमानित कीमत पांच लाख तैतीस हजार पांच सौ रुपीए आंकी गई है । रानी थाना ने बताया आगे की करवाई चल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *