Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महन्थ ठाकुर को राष्ट्रपति बनाने के लिए लोसपा ने किया देउवा समक्ष प्रस्ताव

 
महन्थ ठाकुर, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ फरवरी । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी ने नेपाली कांग्रेस समक्ष से प्रस्ताव किया है । लोसपा संबंद्ध नेताओं ने कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से मिलकर औपचारिक रुप में ठाकुर को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए प्रस्ताव किया है । लेसपा नेतागण देउवा से मिलने के लिए आज सुबह देउवा निवास धुम्बाराही पहुँच गए थे । भेटवार्ता में नेपाली कांग्रेस से पार्टी सभापति के साथ उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का, लोसपा की ओर से अध्यक्ष ठाकुर के साथ नेता राजेन्द्र महतो, शरदसिंह भण्डारी, अनिल झा आदि सहभागी थे ।
कांग्रेस सभापति के साथ मिलने के बाद लोसपा नेता सर्वेन्द्रनाथ शुक्ला ने कहा है कि ठाकुरी जी लम्बे समय नेपाली कांग्रेस में रहकर राजनीति किए हैं, इसीलिए कांग्रेस भी ठाकुर के प्रति सकारात्मक भी है । लोसपा सम्बद्ध नेताओं का कहना है कि प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली से मिलकर भी ठाकुर को सहमति में ही राष्ट्रपति बनाने के लिए प्रस्ताव किया है । उन लोगों को कहना है कि तीनों नेताओं ने आश्वासन दिया है कि ठाकुर के नाम में सहमति होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com