प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड दोहा जाने की तैयारी में
काठमांडू, १० फागुन–
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड फागुन १९ गते कतार की राजधानी दोहा जाने की तैयारी में हैं ।
फागुन २१ गते से शुरु होने वाले अल्पविकसित राष्ट्रों के सम्मेलन में सहभागी होने के लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड दोहा जाने की तैयारी कर रहे हैं । यह जानकारी उनके सचिवालय के एक सदस्य ने दी है ।
अल्पविकसित राष्ट्रों का सम्मेलन मार्च ५ से लेकर ९ तारीख (फागुन २१ से २५ गते)तक आयोजन होने वाला है । सम्मेलन में अल्पविकसित राष्ट्र के सरकार एवम् राष्ट्र प्रमुख सहभागी होंगे ।
प्रचण्ड के सचिवालय के एक सदस्य ने कहा कि – अभी तक तो दोहा जाने की बात है ही लेकिन राष्ट्रपति के निर्वाचन नजदीक होने के कारण परिस्थिति कैसी बनती है ? यह सबकुछ उस पर डिपेन्ड करता है ।
राष्ट्रपति का निर्वाचन फागुन २५ गते है । सूत्रों के अनुसार प्रधानमन्त्री प्रचण्ड १९ गते को दोहा जाकर २२ गते ही स्वदेश वापस लौट जाऐंगे । । पुस १० गते प्रधानमन्त्री बनने के बाद प्रचण्ड की यह पहली विदेश भ्रमण होनेवाली है ।


