Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मध्यमा परिक्रमा हजारो साधु-संत तथा आम श्रद्धालुओं के साथ भारत से पहुंचा नेपाल

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।  हजारों साधु-संत तथा आम श्रद्धालुओं के साथ मध्यमा परिक्रमा का डोला कलना, फूलहर के बाद तीसरे पडाव नेपाल के मटिहानी पहुंचा।
मटिहानी पहुंचने पर परिक्रमा डोला का भव्य स्वागत किया गया। मटिहानी के नगरपालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल, मटिहानी मठ के कनिष्ठ महंत रविन्द्र दास बैष्णव सहित साधु संत, महोतरी जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी, संस्कृतस्कूल के प्रोफेसर तथा छात्र तथा मटिहानी के स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान साधु-संतों को जलावन तथा राशन मटिहानी मठ द्वारा वितरण किया गया। महोतरी जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। मटिहानी नगरपालिका द्वारा पेयजल, रोशनी तथा स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गयी है। स्थानीय क्लव भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। डोला शुक्रवार को जलेश्वर पहुंचेगा। जलेश्वर, मड़ई, ध्रुब कुंड, कंचन वन, पर्वत, धनुषा धाम, स्तोत्र, औरही होते हुए भारत के करुणा, बिसौल होते हुए कलना होते हुए जनकपुरधाम 6मार्च को पहुंचेगा। 7मार्च को पंच कोशी परिक्रमा के बाद मध्यमा परिक्रमा का समापन होगा। चार पडाव भारत में वही 11पडाव नेपाल में है। 28किलो मीटर भारत सहित कुल 13 30किलोमीटर की दूरी परिक्रमा में भाग लेने बाले को तय करना पड़ता है। सभी पडाव पर स्थानीय वासी द्वारा साधु-संत को भोजन तथा जलावन की व्यवस्था करतेहैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक: 22 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com