Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइसीसी विश्वकप लिग–२ विजेता खिलाडी को २ लाख पुरकार की घोषणा

 

काठमांडू, २३ फरवरी । आइसीसी विश्वकप लिग–२ विजेता खेलाडी को प्रति खिलाडी २ लाख रुपये पुरस्कार स्वरुप देने की घोषणा की गई है । विजेता टोली के साथ भेटवार्ता करते हुए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने ऐसी घोषणा की है ।
पुरस्कार राशि घोषणा और विजयी खेलाडी को बधाई ज्ञापन करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा– ‘आप लोगों ने इतिहास रचा है, सबसे पहले तो इसके लिए आप लोगों को बधाई । आप लोगों ने नयां रेकर्ड कायम किया है, इतिहास बनाया है, चार खेल में सम्पूर्ण खेल जीत कर क्लिन स्वीप किया । यह देश के लिए गौरव का विषय है ।’
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा है कि अब खेल क्षेत्र को सामान्य रुप में नहीं लेना चाहिए, खेल जगत आज देश के लिए हो गया है, अर्थतन्त्र उत्थान और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का विषय बन गया है । स्मरणीय है, आइसीसी विश्वकप लिग अन्तर्गत आयोजित एक दिवसीय त्रिकोणात्मक सिरिज में सभी प्रतिस्पर्धी को पराजित किया था । अब नेपाल की प्रतिस्पर्धा २७ फेब्रुअरी के दिन पपुवा न्यूगिनी के साथ होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *