भारतीय खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बनी आईएम की ब्लैक ब्यूटी
ब्लैक ब्यूटी के नाम को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों में काफी समय से संशय बना हुआ है। मोनू नाम के शख्स ने द्दट दिसंबर द्दण्ज्ञद्द में अपने दो दोस्तों के बारे में रियाज को जानकारी दी थी। उसने बताया कि उसका एक दोस्त उसके साथ ही रहता है तथा दूसरा दोस्त किसी और जगह पर बिना मोबाइल के रहता था। दूसरा वाला शख्स ही ब्लैक ब्यूटी था। ब्लैक ब्यूटी दिसंबर वर्ष द्दण्ज्ञद्द में चर्चा में आया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियाज ने मोनू के कहे जाने पर ब्लैक ब्यूटी को सुभान उर्फ तौकीर चैट आईडी दी थी ताकि वह उससे बात कर सके। लेकिन अब चर्चा है कि बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर खिरियामा का हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला ही मोनू की ब्लैक ब्यूटी है। हालांकि इसको लेकर एजेंसियों के बीच अब भी संशय है।
ब्लैक ब्यूटी ने आईएम को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सप्लाई करने का वादा किया। कुछ दिन बाद वह यह कहकर मुकर गया कि उसकी इस संबंध में जेल में बंद सिमी के लीडर सफदर नागोरी से बात हुई थी। वह आईएम की विचारधारा से सहमत नहीं हैं। ब्लैक ब्यूटी की इस बात पर तहसीन और रियाज को भरोसा नहीं हुआ।

