Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिधर देखो मोदी ही मोदी, थ्री डी प्रचार मे लाखों लोगों ने देखा

modi 3dअहमदाबाद। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी चुनावों को लेकर तैयारियों और जनसभाएं करने में कोई कसर नहीं छोड़  रहे हैं। देश भर में  जिधर देखो मोदी के एड कैंपेन ही छाए हुए हैं। लेकिन मोदी सभी पार्टियों से हटकर थ्री डी प्रचार कर रहे हैं। मोदी ने शुक्रवार को यूपी के प्रयाग प्रयाग सहित सौ स्थानों पर एक साथ लाखों लोगों को संबोधित किया। थ्री डी मोदी की सभा में शुक्रवार शाम को ईश्वर शरण डिग्री कालेज के समीप मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। तकनीकी खामी के कारण मोदी की सभा आधे घंटे विलंब से शुरू हुई लेकिन उन्हें सुनने के लिए लोग जमे रहे। प्रत्यक्ष रूप से मोदी के इलाहाबाद आने का इंतजार कर रहे लोगों ने इस सभा का जमकर लुत्फ उठाया ।

मोदी ने अपने अंदाज में तमाम मुद्दों की चर्चा की। कहा कि हिंदुस्तान के कोने(कोने में आज एक अद्भुत प्रयोग हो रहा है। दुनिया में हमारे देश की पहचान एक पिछड़े देश में होती रही है लेकिन सारे विश्व का ध्यान हमारी तरफ आकृष्ट हो, ऐसी घटना पूरे देश में हो रही है।modi 3d3

मोदी ने कहा कि इस तकनीक का प्रयोग पहली बार गुजरात विधानसभा में हुआ था। तब एक साथ ५३ स्थानों को संबोधित किया था। आज लगभग सौ स्थानों को संबोधित कर रहा हूं। तब यह गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ था और डेढ़ साल बाद फिर अपना रिकार्ड तोड़ने का अवसर मुझे ही मिला। इसके बाद उन्होंने अपने तर्कपूर्ण और चुटीले अंदाज में शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य के लिए सरकारी अस्पतालों, कचरा प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कहीं। उन्होंने संबोधन में बार(बार भाइयों(बहनों कहने के साथ नई तकनीक और डिजिटल इंडिया का जिक्र किया।

यह भी पढें   गृहमंत्री का इस्तीफा: गलत नियुक्ति का देर से सामने आया सच

मतदान के प्रति युवाओं खासकर पहली बार वोट करने वालों को उत्साहित करते हुए मोदी ने कहा तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत उत्साह जनक रहा। राजनेताओं और जनता के बीच की खाई को उन्होंने सरकार को वजह बताया। चुनाव के दौरान हुई घटनाओं में मारे गए सुरक्षा बलों का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्हें नमन करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र के लिए उन्होंने अपनी जान गंवाई है। जिसे इतिहास भूलेगा नहीं। राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की बात उन्होंने कही, तो युवाओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सभा रात करीब नौ बजे खत्म हुई।मोदी संबोधन के लिए जैसे सामने आए। भीड़ में से एक युवक ने कहा कि अरे इलाहाबाद कब अइबो यार। उधर, उनके संबोधन पर लगातार तालियां बजती रहीं। जिस मैदान में सभा का आयोजन था, उसके चारों ओर की रेलिंग भीड़ के कारण कई जगह टूट गई।गुजरात में विधानसभा चुनाव में इस तकनीकि का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद इलाहाबाद समेत देश के करीब सौ स्थानों पर शुक्रवार शाम एक बार फिर थ्री डी तकनीकि से मोदी की सभा आयोजित की गई। मोदी की यह सभा निर्धारित समय सात बजे से करीब आधे घंटे देर से शुरू हुई। हालांकि, मोदी को सुनने के लिए सात बजे के पहले से ही मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। ज्यादा संख्या युवाओं की ही रही। साढ़े सात बजे मोदी ने सभी का अभिवादन करते हुए संबोधन शुरू किया तो दर्शक शांत हो गए।

मोदी ने कहा कि इस तकनीक का प्रयोग पहली बार गुजरात विधानसभा में हुआ था। तब एक साथ 53 स्थानों को संबोधित किया था। आज लगभग सौ स्थानों को संबोधित कर रहा हूं। तब यह गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ था और डेढ़ साल बाद फिर अपना रिकार्ड तोड़ने का अवसर मुझे ही मिला। इसके बाद उन्होंने अपने तर्कपूर्ण और चुटीले अंदाज में शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य के लिए सरकारी अस्पतालों, कचरा प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कहीं। उन्होंने संबोधन में बार-बार भाइयों-बहनों कहने के साथ नई तकनीक और डिजिटल इंडिया का जिक्र किया।
Read more at http://www.haribhoomi.com/news/7321-the-high-turnout-is-raising-a-hope-narendra-modi-says-at-3d-rallies.html#2hRKEg2q1cACfm7R.99

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *