अचानक विद्यार्थी बेहोश होने के कारण विद्यालय में पठन पाठन बंद
काठमांडू, १५ फागुन –
नवलपरासी(बर्दघाट सुस्ता पश्चिम)के परासी स्थित आदर्श मावि के छात्राएं अचानक से बेहोश होने लगी जिसके कारण विद्यालय के पठन पाठन को बन्द कर दिया गया है । कल और आज लगातार विद्यार्थी बेहोश होने का क्रम बढ़ने के कारण दो दिन के लिए विद्यालय बंद करने की जानकारी सूत्रों से मिली है ।
विद्यालय में कक्षा ६ से लेकर ९ तक की अध्ययनरत छात्रा में बेहोश होने की समस्या देखी जा रही है । सूत्रों के अनुसार रविवार को विद्यालय में प्रार्थना के समय में ही छः छात्रा बेहोश हो गई थी और आज विद्यालय शुरु होने के साथ ही लगभग १० छात्राएं बहोश हो गई । बेहोश छात्राओं को पृथ्वीचन्द्र अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है ।
रोग का पता नहीं चलने के कारण अन्य विद्यार्थी को सङ्क्रमण नहीं हो कहकर नगरपालिका के समन्वय में आज और कल विद्यालय बन्द करने का निर्णय किया है ।
अस्पताल में हाल तक १० छात्राओं का उपचार किया जा रहा है । यह संख्या बढ़ भी सकती है ।
कल जो छात्राएं उपचार के लिए आई थी उनमें से तीन को घर भेज दिया गया है । डाक्टर के अनुसार ‘ये मास हिस्टेरिया हो सकता है इसलिए विद्यालय में ही पहुँचकर अध्ययन कर रहे हैं । मानसिक समस्या के कारण इस तरह की बीमारी होती है इसिलए स्वास्थ्यकर्मी परिचालन करके विद्यालय के शिक्षक तथा अभिभावकओं को काउन्सिलिङ करने का काम कर रहे हैं ।


