Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल आज पशुपतिनाथ मन्दिर में पूजा करेंगे

 

काठमांडू, २६ फागुन–

 

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल आज पशुपतिनाथ मन्दिर दर्शन करने के लिए आज सुबह ९ बजे पशुपति जाऐंगे वहाँ पूजापाठ कर प्रसाद ग्रहण करेंगे । राष्ट्रपति पौडेल पशुपति मन्दिर जाने वाले है इसलिए ही वहाँ सुबह से ही आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध मिलाए जाने की जानकारी गौशाला प्रहरी ने दी है ।

पशुपति दर्शन के बाद राष्ट्रपति पौडेल का आज सुन्दरीजल जाने का भी कार्यक्रम है । पौडेल को सचिवालयल ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति सुन्दरीजल स्थित बीपी के शालिक में माल्यार्पण करेंगे तथा आज ही संग्रहालय अवलोकन करने का भी कार्यक्रम है ।
उससे पहले सुबह ८ बजे पौडेल सभामुख देवराज घिमिरे से भी मुलाकात करेंगे ।
पौडेल गुरुवार को गणतन्त्र नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं । राष्ट्रपति निर्वाचित होने के साथ ही उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दल के शीर्ष नेताओं के साथ उनके निवास में पहुँचकर मुलाकात की है ।
निर्वाचन आयोग आज ही रामचन्द्र पौडेल नये राष्ट्रपति में निर्वाचित हुए है इसका विवरण सहित का प्रतिवेदन बहाल वाला राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को देगी । उसके बाद ही पद हस्तान्तरण प्रक्रिया शुरु होगी ।
२८ फागुन में राष्ट्रपति भण्डारी के पाँच वर्षीय कार्यकाल पूरे हो जाऐंगे उसे ही ध्यान में रखकर ही नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के शपथ ग्रहण की तारीख तय करने के बारे में राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव यादव कोइराला ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *