घर में आग लगने से दो बच्चों की मौत

काठमांडू, ११ मार्च । उदयपुर जिला रौतामाई गांवपालिका– ८ पाँबु में आग से एक ही घर के दो बच्चों की मौत हो गई है । प्राप्त सूचना अनुसार स्थानीय रामबहादुर मगर की ६ वर्षीया बेटी जस्मिन और २ वर्षीय बेटा रोजन की मृत्यु हुई है ।
पुलिस का कहना है कि दो बच्चों को घर में छोड़कर रामबहादुर और उनकी पत्नी काम में गए थे । उसी वक्त घर में आग लगी थी । पुलिस का कहना है कि विद्युत सर्ट होने से आग लगी होने की आशंका है । आग में दो बच्चों की की जान गई है, साथ में घर में रहे सम्पूर्ण अन्नपात, कपडा और अन्य सामाग्री नष्ट हो गई है ।
घटनास्थल जिला सदरमुकाम गाईघाट से ४५ किलोमिटर की दूरी पर है ।

