नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मे पशुपति मुरारका
काठमाडू, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मे पशुपति मुरारका निर्वाचित हुये हैं। टेकुस्थित महासंघ सचिवालय मे हुये निर्वाचन पशुपति मुरारका को ३३ मत मिला है जबकि उनके प्रतिस्पर्धी भवानी राणा को २९ मत मिला है। महासंघ के निर्वाचन मे मुरारका भाष्कर राजकर्णिकार समूह मे है।
महासंघ का ४८वाँ साधारण सभा से अध्यक्ष मे प्रदीपजंग पाण्डेसहित ६२ लोगो कार्यसमिति मे निर्वाचित हुये थे । मुरारका नेपाल के प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा व्यापारिक घराना मुरारका समूह के कार्यकारी निर्देशक हैं।
उनका पेन्टस्, सिमेन्ट, बनस्पति घ्यू, जलविद्युतलगायत कई क्षेत्रों मे निवेश है। तीन वर्ष से वे महासंघ मे श्रम सम्बन्धी काम देख रहे थे। श्रम सम्बन्धि विवाद कम करने मे मुरारका का महत्वपूर्ण भूमिका थी। एसोसिएट के तर्फ से कार्यकारिणी सदस्य मे हुये मुरारका महासंघ के अन्दर मध्यमार्गी धार के व्यवसायी मानेजाते हैं ।

