धनुषा में ट्रक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
११ चैत, धनुषा ।
धनुषा के मिथिला नगरपालिका–३ हरिहरपुर में शनिबार दो ट्रक के ठोकर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है ।
पूर्व से पश्चिम की तरफ आ रहे ना ६ ख ६५७८ नम्बर का ट्रक और विपरीत दिशा की तररफ जा रहे प्रदेश १–०१–००१ख ९२९२ नम्बर के ट्रक में भिडन्त होने से सुनसरी के २८ वर्षीय चालक सागर चौधरी, सहचालक अर्जुन चौधरी और मोरङ के ४४ वर्षीय लोकमान श्रेष्ठ की मृत्यु होने की जानकारी धनुषा के प्रहरी नायब उपरीक्षक वेदप्रसाद गौतम ने दी है ।

