Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला की बेटी लोक गायिका मोनी ‘वैदेही’ “त्रिशक्ति सम्मान – 2023” से सम्मानित

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । ‘पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका’ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कंस्टीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल में 18 मार्च, 2023 को आयोजित सेमिनार के विषय : डिजिटल होता भारत एवं ‘त्रिशक्ति सम्मान – 2023’ के समारोह में जगत जननी माँ जानकी जी की प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी व मिथिला की बेटी, लोक गायिका श्रीमती मोनी ‘वैदेही’ जी को “त्रिशक्ति सम्मान – 2023” से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

यह भी पढें   आग लगी गाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कांता कर्दम, राज्यसभा सांसद, उत्तर प्रदेश ; अतिविशिष्ट अतिथि डॉo संजय मयूख, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी, भाजपा ; श्रीमती विनीता हरिहरन, पॉलिसी लीडर और केरल भाजपा की सचिव ; डॉ स्मिता सिंह, सहायक महाप्रबंधक, यमुना एक्स्प्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश ; डॉ बिंदिया, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ; श्री वैभव मिश्रा, अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय और श्रीमती सुमन शर्मा, निगम पार्षद, दिल्ली आदि उपस्थित थे।

‘विक्रमशिला महोत्सव – 2023’ में भाग लेने भागलपुर, बिहार पहुँची श्रीमती मोनी ‘वैदेही’ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकी। दिल्ली आगमन के पश्चात ‘पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका’ के कार्यालय में प्रबंध संपादक द्वारा उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान को मिलने के बाद श्रीमती मोनी ‘वैदेही’ जी के प्रशंसकों में खुशी की लहर है। साथ ही सीतामढ़ी और संपूर्ण मिथिला के लिए यह गौरव का विषय है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *