Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत रक्षा मंच के संयोजक सहित नेपाल भारत के पदाधिकारों का जनकपुरधाम भ्रमण

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कांत पाम्पुरंग केतकर, कार्यकारी अध्यक्ष डा. कमांडर भूषण देवान मुंबई से जनकपुरधाम रविवार को जनकपुरधाम पहुंचे। जनकपुरधाम पहुंचने पर नेपाल रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने गर्म योशी के साथ स्वागत किया। सोमवार की शाम गंगा आरती में शामिल हुए। सोमवार को जानकी मंदिर में पूजा पाठ किए। तत्पश्चात जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने सुर्यकांत केतकर तथा कार्यकारी अध्यक्ष डा. कमाण्डर भूषण देवान को मिथिला के पाग तथा अंगवस्त्र के साथ स्वागत किए। फिर मारवाड़ी वासा में मिथिला भोजन किए। मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। केतकर जी के साथ नेपाल रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद हरिश्चंद्र साह, मधेश प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री लुम्बिनी प्रदेश कल्पना पांडे, नवराज लम्साल, मधेश प्रदेश संरक्षक प्रकाश चंद्र साह, बरिष्ठ उपाध्यक्ष मधेश प्रदेश युगल कांत चौधरी आदि शामिल हैं।

यह भी पढें   ब्रिटेन का फीफा से आग्रह... अर्जेंटीना के विरुद्ध जांच हो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *