राष्ट्रपति पौडेल की अचानक तबीयत बिगड़ी, शिक्षण अस्पताल में भर्ती
काठमांडू
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति को पेट दर्द की शिकायत के बाद काठमांडू के महाराजगंज के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, पौडेल ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, “उन्हें शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी निगरानी की जा रही है।” दो हफ्ते पहले ही नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल ने नेपाल के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है।


