मेयर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सहभागी खेलाडीयों को ड्रेस वितरण
हिमालिनी सवाददाता/ रूपन्देही, महेश गुप्ता। भैरहवा: सिद्धार्थनगर नगरपालिका, रुपन्देही के आयोजना में चैत २२ गते दिन बुधबार से भैरहवा में होने जा रहे नगरस्तरीय मेयर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सहभागी होने वाले खेलाडीयों को सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ६ वडा कार्यालय मे मंगलबार को एक कार्यक्रम बीच वडा से सहभागी होने वाले खेलाडीयों, टीम प्रशिक्षक और टीम व्यवस्थापक को ड्रेस (पोशाक) वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ६ के वडाअध्यक्ष विरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव ने कहा की वडा नम्बर ६ के खिलाडी मेयर कप का जीत का बाजार में चर्चा का विषय बना हैं खिलाडियों अग्रिम जीत की शुभकामना दिया ।
टीम व्यवस्थापक उदय कुमार मल्लिक के सञ्चालन में सम्पन्न कार्यक्रम में वडा सदस्य सीमा तामाङ मल्लाह, सुनिता धोबी (रजक), अनिल कुमार सिंह गुरुङ, वडा सचिव विनोद कुमार कर्ण लगायत लोगो का उपस्थिति रहा।
प्रतियोगिता में वडा नम्बर ६ से खेलाडी अकबर अली शेष, सलीम अली, सुरज धवल, फिरोज मुसलमान, एकलाख अहमद वारसी, अर्जुन चौधरी कुर्मी, सुरज गुरुङ, परवेज अन्सारी, भोला अग्रहरी, अमर प्रताप मिश्र, आकाश पासी, प्रशान्त उपाध्याय, रोशन शर्मा, सन्त कुमार कुर्मी, राजेश चौधरी (टीम प्रशिक्षक) और उदय कुमार मल्लिक (टीम व्यवस्थापक) सहभागी हो रहे है और सिद्धार्थनगर वडा नम्बर ६ और सिद्धार्थनगर वडा नम्बर १२ के बीच बृहस्पतिवार को खेल होगा ।
भैरहवा स्थित सिद्धार्थ रंगशालामा चैत २२ से चैत २५ गते तक प्रतियोगिता मे नगर के १३ वडा से १३ टीम लोग होंगे सहभागी ।


