पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला के स्मृति में हक्की प्रतियोगिता का शुभारंभ
माला मिश्रा/ कोशी प्रदेश नेपाल । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला के स्मृति में बिराटनगर के शहीद रंगशाला मैदान में चौथा राष्ट्रीय पुरुष हक्की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बिराटनगर का मेयर नागेश कोइराला थे । अध्यक्षता हक्की संघ मोरंग का अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया ।स्वागत मंतब्य रंजन थापा ने दिया वही संचालन प्रकाश दहाल कर रहे थे । अतिथियों ने बारी बारी खिलाड़ियों का परिचय लिया । मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को हौशला बढ़ाते हुए आयोजक का प्रशंसा किया । आयोजक के अनुसार प्रतियोगिता में जयपुर , झांसी ,पटना से कोच पहुचे है । बुधवार को खेले गए उद्घाटन मैच में नेपाल आर्मी टीम ने नेपाल पुलिस क्लब को 6- 1 से हराया । उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नेपाली कांग्रेस से जुड़े अतिथि के अलावा
अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे । हक्की संघ मोरंग का अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता में विजेता टीम को 75 हजार , द्वितीय साथ बाले टीम को 41 हजार और तृतीय स्थान पर रहे टीम को 25 हजार रुपीए पुरस्कार दिया जाएगा । नेपाल हक्की संघ के आयोजन में खेले जा रहे हक्की प्रतियोगिता में नेपाल आर्मी , नेपाल पुलिस क्लब , कोशी प्रदेश ,मधेस प्रदेश ,गण्डकी प्रदेश ,कर्णाली प्रदेश तथा सुदूर पश्चिम का टीम खेल रही है । उद्घाटन समारोह में मोदराज घिमिरे , अनुज बनिया , निर्मला सुबेदी , झूमा निरौला , पंकज वर्मा , रामबाबू पासवान , देवमणि घिमिरे , देव चन्द्र घिमिरे सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे ।








