नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (क्रान्तिकारी माओवादी) तथा नेकपा बहुमत पार्टी के बीच पार्टी एकता
काठमांडू, २३ चैत –

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (क्रान्तिकारी माओवादी) और नेकपा बहुमत पार्टी के बीच पार्टी एकता होने जा रही है । क्रान्तिकारी माओवादी के महासचिव मोहन वैद्य ‘किरण’ तथा नेकपा बहुमत के संयोजक धर्मेन्द्र बास्तोला ‘कन्चन’ के बीच लम्बे समय से पार्टी एकता के लिए बातचीत होती आ रही थी ।
दोनों पार्टी द्वारा गठन किए गए वार्ता टोली ने पार्टी एकता पर सहमति जताई है । कल (शुक्रवार)को घट्टेकुलो स्थित इच्छुक प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम के बीच पार्टी एकता होने की तैयारी की जा रही है ।

