जनकपुरधाम में मेयर कप शुरू
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । जनकपुरधाम के निर्माणाधीन राम जानकी अंतरराष्ट्रीय रंग शाला में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार से टी20 क्रिकेट मेयरकप प्रतियोगिता शुरू हो गया है।मेयर मनोज कुमार साह की अध्यक्षता में उद्घाटन कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा विधायक राम सरोज यादव,बिधायक रामाशीष यादव,बिधायक दीपेन्द्र ठाकुर , मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल,निगरानी के मेयर विनय कुमार यादव के अलावा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के वार्ड अध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद महोतरी ज़िला तथा धनुषा ज़िला के बीच मैच शुरू हुआ।मेयर कप प्रतियोगिता में मधेश प्रदेश के आठों ज़िला से एक एक टीम तथा कोशी,बागमती,नारायणी तथा गंडकी प्रदेश से एक एक टीम भाग ले रहीं हैं।


