Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हनुमान जयंती पर जनकपुरधाम में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । हनुमान जयंती के अवसर पर जनकपुरधाममें भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी।जानकी मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच निकली इस शोभायात्रा में गांव गांव से बड़ी संख्या में लोग गाजे-बाजे के साथ साथ में हनुमान जी की झंडा लेआए थे।दो बजे जानकी मंदिर से हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।जानकी मंदिर से निकला शोभायात्रा नगर परिक्रमा केबाद राम मंदिर के पास संपन्न हुयी। जानकी मंदिर के अगुआई में निकलीं शोभायात्रा में बिश्व हिन्दू परिषद के धनुषा ज़िला अध्यक्ष संतोष साह, नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक संघ के जनकपुर इंचार्ज प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में साधु संत तथा आम नागरिक शामिल हुए। हनुमान जयंती के अवसर पर जानकी मंदिर,हनुमंत दरवारी सहित अन्य मठ मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ, सुन्दर काण्ड पाठ के अलावा भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

यह भी पढें   तत्काल ३ प्रतिशत कर लागू नहीं करने का सरकार द्वारा निर्णय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *