थाइलैंड में गोली चलने से चार लोगों की मृत्यु
काठमांडू, २६ चैत –
थाइलैंड के दक्षिणी भाग में शनिवार हुए गोलीकाण्ड में चार लोगों की मृत्यु हो गई है । ये सूचना थाइलैंड के स्थानीय सञ्चारमाध्यम ने दी है । राजधानी बैंकक से करीब ६०० किलो मीटर दक्षिण में सुरत थानी प्रान्त के खिरी राट निखोम जिला में स्थानीय समय अनुसार शाम के ५ बजे सशस्त्र आक्रमण शुरु हुई थी । सशस्त्र आक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है । स्थानीय प्रहरी प्रमुख ने भी बताया । स्थानीय सञ्चारमाध्यम के अनुसार गाँव के एक पूर्व मुखिया के घर के नजदीक ही गोली चली थी । थाइलैंड में बन्दुक का स्वामित्व उच्च दर में है तथा विगत १२ महिना में हिंसात्मक घटना निरन्तर हो रही है । गत अक्टूबर में उत्तरपूर्वी नोङ बुआ लाम फु प्रान्त में एक पूर्व प्रहरी हवलदार ने ३६ लोगों की हत्या कर दी थी जिसमें २४ बालबालिका थे । गत फरवरी महीने में भी फेचबुरी प्रान्त में हुए गोली काण्ड में तीन लोगों की मृत्यु हुई थ ी और तीन लोग घायल हुए थे ।


