Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में बिक्रम संबत 2080 के पूर्व संध्या दिपोत्सव का भब्य आयोजन , मंदिरों में पूजा पाठ ।

 

हिमालिनी संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल ।गुरुवार को हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल नव वर्ष बिक्रम संबत 2080 के पूर्व संघ्या बिराटनगर के अलग अलग जगह दीप जलाकर नव वर्ष का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया । इस मौके पर बिराटनगर मेन बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और महेंद्र चौक तथा घोघापुल चौक , सोमवारी हाट , देवकोटा चौक ,जलजला चौक , महाबीर रोड , रानी स्थित भट्टी चौक , बरगाछी आदि जगहों पर सैकड़ो लोगो ने दीप जलाकर नव वर्ष का शुभकामना आदान प्रदान किया । हिन्दू स्वयंसेवक संघ के नेपाल महेंद्र शाह , शियाराम रौनियार , निर्मल डुग्गर, केशवलाल सुधार ने संयुक्त रूप से बताया कि नव वर्ष के पर्व संध्या पर शहर के विभिन्न जगहों सैकड़ो लोग जुटे और नव वर्ष का शुभकामना आदान प्रदान किया । इससे पूर्व हिन्दू स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाकर , दीप सजाकर कर्यक्रम को आकर्षक बनाया ।
नव वर्ष को ले आज सुवह से ही एक दूसरे को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामना देने का सिलसिला सोसल मीडिया पर चल रहा है । नव वर्ष के साध्य कई जगहों सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । आज नव वर्ष के शुभ अवसर पर कुछ लोग भारतीय क्षेत्र के सुंदरीमठ व अन्य मंदिरों में पूजा पाठ कर नव वर्ष मानते देखे गए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *