हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्धारा संस्कृति रक्षा दौड़ संपन्न
हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही, महेश गुप्ता। भैरहवा: नयाँ वर्ष २०८० के अवसर में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल ,भैरहवा विभाग के आयोजना मे दिन शुक्रबार को भैरहवा में संस्कृति रक्षा दौड संपन्न हुआ ।
हिन्दु धर्म संस्कृति संरक्षण करने के प्रमुख उद्देश्य से नयाँ वर्ष के शुभारम्भ के साथ संस्कृति रक्षा दौड़ को निरन्तरता दिया जा रहा है। दौड मे ७५० लोगों से अधिक ने बढ़चढ़ कर लोगों ने सहभागीता लिया । दौड़
मिलनचोक सुरु होते नारायणपथ, बुद्धचोक, लुम्बिनी गेट, वि.पी. पथ, पिपरिहया चोक, गल्लामण्डी होते पुनः मिलनचोक में पहुँच कर समापन हुआ है जिसकी जानकारी हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल, भैरहवा के सम्भाग कार्यवाह रविकान्त उपाध्याय ने दी।
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमेश बरई ११ हजार,द्वितीय अजय कुर्मी ५ हजार १ सौ ,तृतीय दीपेन्द्र मौर्य ३ हजार १ सौ एवं सचिन कुर्मी, भरत कुर्मी, दीपक पासी,अमित कुमार केवट और कुसुम ठगुन्ना को सान्त्वना पुरुस्कार रु.१ हजार १ सौ लोगों को प्रदान के साथ प्रशंसा पत्र वितरण किया गया जिसकी जानकारी कार्यक्रम सयोंजक उमाशंकर पाठक ने दी ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि जनजाति कल्याण आश्रम के राष्ट्रिय महासचिव प्रेम थुलुङ ने कहा की हिन्दू धर्म संस्कृति के उपर प्रहार हो रहा अब सचेत होना चाहिए और देश में एकाएक धर्म परिवर्तन हो रहा है इसको रोक्ने के लिए सरकार को गम्भिर होना पड़ेगा ।
हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल रुपन्देही जिल्ला संघचालक गोकुल पोखरेल ने कहा की जिस देश का संस्कृति लुप्त होगा, उस देश की पहिचान भी लुप्त होगा ‘इसी लिये सम्पूर्ण हिन्दु धर्मवली को धर्म संस्कृति संरक्षण करना बहुत जरूरी है।
दुर्गा प्रसाद कान्दु के सञ्चालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है ।
कार्यक्रम उपरांत लायन्स क्लब अफ भैरहवा लिगेसी के आयोजना मे निःशुल्क मधुमेह परीक्षण लुम्बिनी डायग्नोष्टिक एण्ड प्याथ सि.न.पा. वडा नम्बर ८ लुम्बिनी रोड, भैरहवा के सहयोग में २ सौ लोगों ने मधुमेह (सुगर) परीक्षण कराया है जिसकी जानकारी शैलेश उपाध्याय ने दी ।
महाबली युवा क्लब सिद्धार्थनगर, रुपन्देही द्धारा निःशुल्क खीर वितरण में ६०० लोगों से अधिक ने ग्रहण किया जिसकी जानकारी युवा क्लब के अध्यक्ष दीपक सापकोटा ने दी है।
मारवाडी युवा मन्च भैरहवा द्धारा निःशुल्क सर्वत वितरण किया गया जिसमे १००० लोगों ने लाभ उठाया जिसकी जानकारी मारवाडी युवा मन्च भैरहवा के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दी ।


