Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी पीएम बने तो क्‍या राज्‍यों में सरकारें गिरा दी जायेगी

 

modi_953671eमोदी पीएम बने तो क्‍या राज्‍यों में सरकारें गिरा दी जायेगी, यह एक बडा सवाल उठ रहा है और भाजपा के नेता इस तरह का संकेत भी दे रहे हैं, वही बिहार में सुशील मोदी, उत्त राखण्ड में सतपाल महाराज को मुख्यमंत्री बनने की उमंग हिलोरे मार रही है, भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्वीकार किया कि जदयू के 50 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नीतीश सरकार अपने आप ही गिर जाएगी। उसी तरह सतपाल महाराज कह रहे हैं कि केन्द्र में नमो सरकार के साथ ही उत्तजराखण्ड में भी सरकार गिरा दी जायेगी, भाजपा के समस्त बडे नेता या तो सांसद बन कर दिल्ली जा चुके होगे या हार को सहला रहे होगें, ऐसे में सतपाल महाराज को उम्मीनद है कि भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री का सेहरा उन्हें पहनायेगा- बिहार में दूसरे सियासी घमासान की जमीन तैयार हो गई है। नीतीश सरकार के भविष्य को लेकर सत्तारूढ़ जदयू और भाजपा के नेता अपने-अपने दावे और तर्कों के तीर लेकर मैदान में उतर आए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा-जदयू के 50 से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं। ये विधायक लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की मदद भी कर रहे हैं। पर, भाजपा नीतीश सरकार गिराने का कोई प्रयास नहीं करेगी। यह सरकार खुद अपने अंतद्र्वन्द्व से ही गिर जाएगी। हिमालयायूके डॉ ओआरजी की रिपोर्ट 

वहीं जदयू का दावा है कि सरकार पूरी तरह बहुमत में है, जबकि भाजपा का कहना है कि सरकार अल्पमत है। दोनों दलों के छुटभइये से लेकर शीर्ष नेता तक एक-दूसरे के दर्जनों विधायकों के संपर्क में होने का दंभ भी भर रहे हैं। कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने तो यहां तक कह डाला कि 21 मई के बाद नीतीश सरकार धरासाई हो जाएगी। गठबंधन टूटने के बाद से ही जदयू विधायक असहज महसूस कर रहे थे। उनमें गठबंधन तोड़े जाने को लेकर भी नाराजगी थी। पांचवे और छठे चरण के चुनाव में भाजपा की नजर जदयू और राजद की सीटों पर है। दोनों चरणों में 13 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है जिनमें जदयू-राजद के पास 9 सीटें हैं जबकि भाजपा के पास महज तीन सीटें हैं। एक सीट निर्दलीय के पास है। भाजपा की योजना अपनी सीट बचाते हुए इन दस सीटों में अधिक से अधिक सीट जीतने की है। इसीलिए पार्टी ने दोनों चरणों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

यह भी पढें   त्योहारों के समय में सस्ते दर पर हवाई टिकट उपलब्ध कराने पर सहमति

आगे भाजपा स्पष्ट बढ़त चाहती है। नमो, राजनाथ सिंह, नीतिन गडकरी, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू के बाद पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अनंत कुमार, ड्रीम गर्ल हेमामालिनी को भी प्रचार अभियान की कमान सौंपी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में विपक्ष

के नेता नंदकिशोर यादव, डॉ. सी.पी.ठाकुर पहले से जुटे हुए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि पांचवे और छठे चरण में वह कम से कम दस सीट जीत सकती है। ऐसे में उसे सीधे-सीधे सात सीटों का फायदा हो सकता है। यह जीत उसे बिहार में अपने विरोधियों पर निर्णायक बढ़त भी दिला सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार जो करता है, पूरा देश वह कल करता है। बिहार का विकास मॉडल दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं। हमने 20 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई है। शेष गांवों में दो वर्षों में बिजली पहुंच जाएगी। जनता यह तय करे कि उसे लालटेन चाहिए या बिजली। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामविलास पासवान से बड़ा पलटीबाज नेता कोई हो ही नहीं सकता। वे पूरे देश में सिंगल ऐसे नेता हैं, जिनका राजनीतिक पलटीबाजी में कोई सानी नहीं है। वह समाजवादी विचारधारा से जनमे, पर आज सांप्रदायिक शक्तियों से मिल गए हैं।

यह भी पढें   दशहरा के अवसर पर सस्ता बाजार शुरू

 भाजपा और राजद के बीच बर्बादी और तबाही के दावों की प्रतियोगिता चल रही है। एक तरफ भाजपा के नेता कहते हैं सुनामी है, तो दूसरी तरफ राजद के अध्यक्ष

कहते हैं तूफान है। सुनामी और तूफान दोनों ही बर्बाद करने वाली ताकतें हैं। मतदाता जागरूक हैं, वे तबाही नहीं विकास चाहते हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस हताशा से चारों खाने चित्त है। वह लोगों को भाजपा का भय दिखाकर धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। वे शिवहर लोकसभा एवं चिरैया विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- कांग्रेस के लोग कहते हैं कि चुनाव के बाद मोदी फिर से गुजरात में चाय बेचते नजर आएंगे। मोदी ने कांग्रेस के लोगों से कहा था कि मैं बचपन में चाय बेचा करता था, आज भी मुझे चाय बेचना पसंद है, पर आपकी तरह मैं देश बेचने का काम कतई नहीं करूंगा। देश को किसी भी परिस्थिति में कमजोर प्रधानमंत्री नहीं चाहिए।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के सभापति पद पर गगन कुमार थापा निर्वाचित

 बिहार में 15 साल की अराजकता के लिए जिम्मेदार लालू प्रसाद अब केंद्र में कमजोर और अराजक गठबंधन की सरकार बनवाने की हताश कोशिश कर रहे हैं। सोनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के प्रचार वाहनों की जांच में बाधा डालने के लिए लालू ने जो गुंडई दिखाई, उससे हताशा सामने आई।Himalaya Gaurav Uttarakhand

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com