Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुभ नारायण प्रजातंत्र आन्दोलन के सच्चे सिपाही थे-मेयर मनोज कुमार साह जनकपुरधाम

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । शुभ नारायण साह प्रजातंत्र आन्दोलन के सच्चे सिपाही थे।वे नेपाल में राजतंत्र खात्मा के लिए पुलिस के बर्वरता सहे। उपरोक्त बातें मंगलवार को जनकपुरधाम के मिल्स एरिया में उनके स्मारक के पास आयोजित 32वीं श्रद्धांजलि सभा में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहीं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आन्दोलनकारी थे कि वे अपने मिशन के लिए शादी तक नहीं किए थे।मेयर ने कहा कि स्मारक की देखरेख के लिए नगरपालिका द्वारा डेढ़ लाख रूपये प्रति बर्ष दिया जायेगा।वार्ड एक अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में उप मेयर किशोरी साह,प्रेस स्वतंत्रता सेनानी राम भरत साज्ञ, नेपाली कांग्रेस धनुषा के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, सचिव कन्हैया कर्ण,उमेश सिंह,राम पलटन साह, पत्रकार अनिल कर्ण, धीरेंद्र मोहन झा,ज्ञानू मंडल, जगदीश महासेठ सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *