नागरिकता विधेयक रोकनेवाले एमाले अध्यक्ष ओली हैंः अध्यक्ष यादव

काठमांडू, २० अप्रील । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने दावा किया है कि नेकपा एमाले के अध्यक्ष ओली ने ही नागरिकता विधेयक रोक कर मधेशी नागरिकों को नागरिकता से बंचित किया है । आज बिहिबार बारा में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष यादव ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी समक्ष पेश किया था, लेकिन राष्ट्रपति भण्डारी ने इसको अस्वीकार किया । उनका कहना है कि इसके पीछे एमाले अध्यक्ष ओली की भूमिका प्रमुख है, उनके आग्रह पर ही राष्ट्रपति ने विधेयक प्रमाणीकरण नहीं किया ।
चुनावी सभाको सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने भारतीय सीमा तक चार लेन की सडक निर्माण, छाटी भंसार संचालन, गढीमाई को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र के रुप में निर्माण, कृषकों को सिचाई की व्यवस्था जैसे मुद्दा भी उठाया ।

