दो करोड मूल्य की लागू औषध के साथ ठमेल से एक भारतीय और एक केन्याली गिरफ्तार
काठमांडू, २० अप्रील । दो करोड मूल्य बराबर की लागू औषध कोकिन के साथ दो विदेशी नागरिकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले एक भारतीय पुरुष हैं और एक केन्या की महिला हैं । उन लोगों को काठमांडू की मुख्य पर्यटकीय क्षेत्र ठमेल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
लागू औषध नियन्त्रण व्यूरो के एसपी चक्रराज जोशी के अनुसार भारत उत्तर प्रदेश निवासी ५१ वर्षीय रवीन्द्र कुमार परासर और केन्या की ३६ वर्षीया पिलिसिला वान्जा को पुलिस ने १ केजी ८० ग्राम कोकिन के साथ नियन्त्रण में लिया है । उक्त कोकिन केन्या की पिलिसिला ने इथिओपिया से काठमांडू लाई थी, जो भारतीय नागरिक को दे रही थी । पुलिस ने कहा है कि उक्त कोकिन की बाजार मूल्य २ करोड बराबर है । अभियुक्त के विरुद्ध लागू औषध नियन्त्रण ऐन २०३३ अनुुसार कारवाही प्रक्रिया शुरु की गई है ।

