वडाध्यक्षों को पद से इस्तिफा देने के लिए मेयर साम्पाङ ने किया आग्रह

काठमांडू, २० अप्रील । धरान उपमहानगरपालिका के मेयर हर्क साम्पाङ ने उपमहानगरपालिका के वडाध्यक्षों से इस्तिफा मांग किया है । महानगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यपालिका बैठक बार बार बहिष्कार होने के कारण असन्तुष्ट उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए वडाध्यक्षों से पद से इस्तिफा देने के लिए आग्रह किया । इससे पहले पौष १ गते भी मेयर साम्पाङ ने वडाध्यक्षों से इस्तिफा मांग किया था । उस समय उन्होंने कहा था कि कार्यपालिका बैठक बहिष्कार करना है तो आप लोगों का कोई भी काम नहीं है, पद से इस्तिफा दें ।
उसके बाद भी कार्यपालिका बैठक बहिष्कार होता रहा है । इसीलिए आज फिर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए मेयर साम्पाङ ने कहा है– “किसी को भी बैठक बहिष्कार नहीं करना चाहिए । इसीलिए अपनी कर्तव्य से बंचित और जनता के लिए आवश्यक कार्य करने में असक्षम सभी को नैतिकता के आधार पर पद से इस्तिफा देना चाहिए । इस्तिफा देकर धरानबासी जनता और लोकतन्त्र को सहयोग किया जाए ।’ वार्ड के नेतृत्व में सम्पन्न कार्यविवरण तत्काल सार्वजनिक करने के लिए भी उन्होंने वडाध्यक्षों से आग्रह किया है ।

