Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रैक्टर दुर्घटना होने से ३ की मृत्यु २ घायल

 

काठमांडू, १२ वैशाख –

मकवानपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना होने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है । मकवानपुर के मनहरि–३ स्थित कालिदमार में बीति रात मधेस प्रदेश०३–००१त ७१८८ नम्बर की ट्रैक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गई जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गई है तथा दो लोग घायल हुए हैं । दुर्घटना में मनहरि–३ के २० वर्षीय प्रवीण प्रजा, २४ वर्षीय राजकुमार प्रजा तथा ट्रैक्टर चालक ३० वर्षीय वीरमान रुम्बा की मृत्यु हो गई । उनके अनुसार दुर्घटना में मनहरी–३ के अमृत प्रजा और जोखलाल प्रजा घायल हुए हैं । घायल हुए दोनों व्यक्ति को हेटौँडा स्थित चुरेहिल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com