Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी नवमी के अवसर पर जनकपुरधाम भक्ति रस में डूबा

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । जगत जननी मां जानकी के जन्मोत्सव को लेकर जनकपुरधाम गुरुवार से भक्ति रस में डूबा चुका है। जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर में शहनाई बजायी जा रहीं हैं तथा शाम में महिलाओं द्वारा बधाईयां गायी जा रहीं हैं। जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर को दुल्हन मंदिर की तरह सजाया गया है। जनकपुरधाम के बार्डर 23स्थित दूधमती के समीप इस्कॉन जनकपुरधाम द्वारा सप्ताह व्यापी भागवत कथा तथा रास लीला कि आयोजन किया गया है।कथावाचक रामानुज आचार्य भागवत कथा बाचन कर रहे हैं।इसी तरह मां जानकी बस सेवा प्रा.लि.केअधयक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बस पार्क में नव निर्मित महावीर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को चित्रकूट तुलसी आश्रम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। चार दिनों से धार्मिक अनुष्ठान ज़ारी है।इसी तरह अग्नि कुण्ड स्थित सुन्दर सदन में भारत के ख्यातिप्राप्त कथावाचक मनोज अवस्थी द्वारा 22अप्रैल से संगीतमय कथा की जा रही है। उपरोक्त जानकारी सुन्दर सदन के महंत नवल किशोर शरण ने दीं हैं। शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र, भारतीयराजदूतावास दूतावास एवं भारतीय बाणिज्य महादूत आवास वीरगंज द्वारा जनकपुरधाम सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन किया गया है।इसकी जानकारी भारतीय बाणिज्य महादूत वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने दीं हैं।इसी तरह झूलन कुंज सहित अन्य मठ मंदिरों में जानकी नवमी के अवसर पर नवाह आयोजित किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *